राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड पर एकमा स्टेशन से पूरब तरफ स्थित एकारी गांव के समीप मवेशी चारा रहे एक चरवाहे की मौत ट्रेन से कट जाने से हो गई। बताया गया है कि एकारी गांव के निवासी रंगीला राजभर (50) अपने मवेशी को रेलवे लाइन के किनारे चारा रहा था। इसी दौरान छपरा की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी ट्रेन से कटने से मौत मौके पर हो गई। वहीं जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग