राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मिलने वाली राशि हड़पने के नियत से एक विधवा महिला का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। मामला तरैया थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव की बताई जाती है। विधवा महिला का अपहरण करने का आरोप उसके सास-ससुर सहित छह लोगों पर लगाया गया है। पीड़िता उक्त गांव निवासी स्व. कमलेश राम की विधवा पत्नी काजल देवी है। इस संबंध में विधवा महिला के भाई अमनौर थाना क्षेत्र के लखना गांव निवासी गुड्डू कुमार राम ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें भलुआ शंकरडीह गांव निवासी व महिला के ससुर लखनदेव राम, सांस ज्ञानती देवी, जेठानी रेखा देवी, भसुर शैलेश राम, ननद गुड्डी कुमारी, व देवर मुकेश राम को आरोपित किया गया है। आरोप है कि आपदा विभाग द्वारा मिलने वाली चार लाख रुपये के आरोपीगण उसकी विधवा बहन का अपहरण कर कही छुपा दिए है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग