राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आवागमन सुगम व सुरक्षित ढंग से कराने सहित अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस के द्वारा छपरा-सीवान एनएच 531 पर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अभियान के तहत अनियंत्रित ढ़ंग से वाहनों का परिचालन करने के आरोप में 10 वाहन चालकों से पांच हजार रूपये जुर्माना की वसूली की गई। इस दौरान पुलिस के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग