राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। दरियापुर के कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार पटेल के द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता छपरा पूर्वी के आदेशानुसार 28 फरवरी को विद्युत विच्छेदन दल का गठन कर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दरियापुर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत बकायेदारों का लाइन पोल से काट दिया गया। जिसमे थाना दरियापुर ग्राम मोहम्मदपुर के अवधेश माझी , मोती मांझी , मुन्नी देवी , चिंता कुंवर , रामबालक सिंह, कमलेश कुमार शर्मा, नसीमा खातून, जगपति देवी, बेबी देवी, सादिक हुसैन, बिहारी शाह, राधिका देवी, कमला महतो, जितेंद्र शर्मा, सुंदरी देवी, देवेंद्र कुमार मांझी, मुंद्रिका माझी, मनोज कुमार पासवान, सुरेंद्र चौधरी, सोनामुनी, केकई देवी, और थाना डेरनी ग्राम ठीका के बिहारी शाह, शिवनाथ मल,गीता देवी,शैलेश मल,वपति देवी समेत और कई उपभोक्ताओं का लाइन बकाया रहने के कारण काट दिया गया। साथ ही कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार पटेल के द्वारा सभी से अपील की गई है, कि पुनः लाइन चालू करने हेतु पूर्ण बकाया राशि जमा करने के उपरांत रीकनेक्शन राशि 118 का रसीद कटवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा अगर आप बिना बकाया का भुगतान किए एवं बिना आरसी रसीद कटाए ही बिजली का उपयोग करते हैं तो अवैध मानते हुए बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग