समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण
तरैया(सारण)। प्रखंड के भागवातपुर गांव निवासी समाजसेवी योद्धा महतो ने भागवातपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया। समाजसेवी अपने कार्यकर्ताओ के साथ पानी मे घुस कर घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों को फूड पैकेट दिया गया। नहर बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ित एवं घर के छत पर रह रहे बाढ़ पीड़ित लोगो तक फूड पैकेट पहुँचाया गया।समाजसेवी ने बताया कि भागवातपुर पंचायत के बेलहरी, फरीदपुरा और भागवातपुर कहार टोला जो चारो तरफ से पानी से घिर चुका है उन सब घरो तक पहुँच कर राहत सामग्री का वितरण किया गया। फूड पैकेट वितरण करने वालो में मुन्ना प्रसाद शिक्षक, अर्जुन सिंह युवराज, मुन्ना राय, राकेश कुमार, संचिता सिंह, जगलाल महतो, बालयोगेश्वर महतो, सुरेश महतो, मनोज कुमार, निरंजन, श्रीकांत, लालू सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग