राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के नगरा चौक से नगरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बालू लदी दो वाहन को पुलिस ने जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त चालक गोपालगंज जिले के अफरोज अली व सारण जिले के अरुण कुमार साह बताया जाता है। इस संबंध में नगरा ओपीध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया की एक ट्रक व एक ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की करवाई करते हुए गिरफ्तार दोनों चालक को जेल भेज दिया गया है। अपकाे बता दें कि पुलिस की सख्ती के बावजूद भी अाेवरलाेडेड वाहनाें का सड़काें पर परिचालन किया जा रहा है। रोज पुलिस की कार्रवाई में वाहनाें काे जब्त कर चालक काे गिरफ्तार किया जाता है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग