राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के अफौर पंचायत स्थित अफौर पूरब पोखरी स्थित लालबिहारी दास के मठिया में शिव परिवार यानी शिवजी, माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिक जी आदि मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के लिए जलभरी का आयोजन किया। जहां मठिया के प्रांगण से भव्य कलश यात्रा सह जलभरी का आयोजन किया गया। जलभरी में सैकड़ों की संख्या में भक्त गण हाथ मे कलश लेकर अफौर, रामचौरा, अफौर पोखरा से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया गया और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां कलश को स्थापित कर 72 घण्टा यानी तीन दिवसीय पूजा पाठ का आयोजन किया गया, जहां पहले दिन जलभरी, दूसरे दिन सत्संग और तीसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूर्णाहुति और भंडारा आयोजन किया जाएगा। जलभरी में घोड़े, डीजे, बैंड-बाजे की धुन पर जय श्रीराम के नारे से क्षेत्र भक्तिमय हो गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग