राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। स्नातक अधिकार मंच के बैनर तले स्नातक मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम खैरा में चलाया गया। जिसमें स्नातक बुद्धिजीवियों ने अपना-अपना विचार रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से मंच के संयोजक शाजिद आलम सोन को सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.राजेन्द्र सिंह एवं संचालन पूर्व एचएम राज नारायण दास ने की। इस मौके पर योगेन्द्र सिंह, भोला प्रसाद यादव, सुनील साह, साहेब अली, प्रमोद मांझी, अनिरूद्ध राय, राजू कुमार, पप्पू सिंह, अमारनाथ प्रसाद समेत स्नातक मतदाता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग