राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर पान की दुकान में अवैध शराब बेचते शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। वही मामले में थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। दर्ज प्राथमिकी में अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर डुमरसन बाजार पर पान के दुकान में शराब बेचते धर्मेंद्र कुमार को 34 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान शराब धंधेबाज ने बताया कि शराब सपही गांव निवासी रविकांत मांझी पिता ज्ञानी मांझी के द्वारा शराब दी गई थी। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शराब के धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग