राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के एकमा- कलान सड़क पर खानपुर गांव के समीप साइड लेने को लेकर दो ऑटो के चालकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दो ऑटो चालक घायल हो गये। ऑटो में सवार यात्रियों के पहल पर किसी तरह मामला शांत हो गया। इसके बाद दोनों ऑटो चालक अपने गंतव्य स्थान के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हो गए। बताया जाता है कि ऑटो लेकर एकमा पहुंचने पर नचाप गांव निवासी ऑटो चालक गफ्फार अंसारी की पिटाई ब्लॉक रोड में टेघरा गांव निवासी ऑटो चालक के समर्थकों ने कर दिया। इस अनहोनी घटना से नाराज नचाप गांव निवासी ऑटो चालक गफ्फार अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर टेघरा गांव निवासी ऑटो चालक धनेश साह की पिटाई नचाप गांव के समीप कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग