राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

संक्रमण के दौर में लगातार खांसी रहे तो जल्द मिलें चिकित्सक से

संक्रमण के दौर में लगातार खांसी रहे तो जल्द मिलें चिकित्सक से

  • खांसी एक हफ्ते से ज्यादा और पेट की समस्या हो तो हो जाएं सजग

पूर्णियाँ। कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज भी वैश्विवक स्तर पर इसके वैक्सीन को लेकर काम जारी है, ऐसे में इससे बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता पर ही बल दिया जा रहा है। इधर मौसम लगातार बदल रहा है। सूबे के कई क्षेत्र बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित हैं। ऐसे में बदलते मौसम और बारिश के बीच संक्रमण को लेकर हमें विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बारिश के मौसम में बच्चे, बुजुर्ग और जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बारिश के मौसम में आमतौर पर फ्लू के फैलने की ज्यादा संभावना रहती है। इस दौरान खांसी की समस्या भी आम हो जाती है। आज कोविड-19 के इस दौर में खांसी और फ्लू के बढ़ने पर सतर्क हो जाने की जरूरत है।

लंबे समय से हो खांसी तो बढ़ा सकती है आपकी परेशानी:

कोविड-19 के प्रभाव में आने वाले व्यक्ति के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी या फ्लू जैसे देखने को मिले हैं। ऐसे में संक्रमण के इस दौर में इसका पता लगाना कठिन है कि व्यक्ति का लगातार खांसना आम फ्लू है या फिर कोरोना। सामान्यत: देखने को मिलता है कि बारिश के मौसम में जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है वे सर्दी और खांसी से परेशान रहते हैं। यह खांसी आम तौर पर सूखी और बलगम दोनों तरह की होती है। लेकिन कोविड-19 के दौरान जो लेकर संक्रमित हुए हैं उनमें शुरुआती लक्षण के तौर पर सूखी वाली खांसी देखी गई है। ज्यादा बढ़ने पर यह सांस लेने की तकलीफ बढ़ा देती है और मरीज को वेंटीलेटर पर रखना पड़ता है। इसलिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

ये लक्षण दिखे तो चिकित्सक से जल्द मिलें:

विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की खांसी एक हफ्ते से ज्यादा रहती है, साथ ही व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्या है। व्यक्ति को लगातार सांस लेने में तकलीफ, सिर और सीने में दर्द महसूस होता है तो संक्रमण के इस दौर में उस व्यक्ति का तुरंत कोविड-19 का टेस्ट कराया जाना चाहिए। कई बार मरीज में कोरोना का सामान्य लक्षण रहता है। ऐसे में कोई भी समस्या अगर लगातार आ रही हो तो व्यक्ति को तुरंत चिकित्सक से जाकर मिलना चाहिए। व्यक्ति के लक्षण आम फ्लू के हैं या फिर कोविड-19 के यह टेस्ट के बाद ही पता चल सकता है।

स्वयं बरतनी होगी सतर्कता:

सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी है। कोविड- 19 के जो लक्षण बताए गए हैं, अगर वह आपमें थोड़ा सा भी नजर आए तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। इससे पहले अगर बदलते मौसम के दौर में आपको लगातार खांसी आ रही है तो ज्यादा श्रम वाले काम न करें। शरीर को आराम दें। इसके साथ ही मास्क का उपयोग करना, सफाई का विशेष ख्याल रखना, अपने रोजमर्रा के सामानों को दूसरों से साझा नहीं करना तथा लगातार होथों को साबुन से धोते रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।

घबराने की नहीं है जरूरत:

कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। हालांकि स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ा है। सरकार की ओर से इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की कवायद जारी है। इसलिए लोगों को भय में रहने की जरूरत नहीं है, हां संक्रमण के प्रभाव में आने से बचने के लिए सतर्क और दिशानिर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। क्योंकि संक्र​मण ने नये-नये मामले देखने को मिले हैं, और इसका प्रभाव भी काफी बढ़ गया है, ऐसे में अगर आपमें कुछ भी लक्षण नजर आए तो तुंरत चिकित्सक से मिलें और अपनी जांच कराएं। आपकी सजगता से न केवल आप बल्कि आपका पूरा परिवार और समाज सुरक्षित रहेगा।

कोविड-19 के प्रभाव में आने के बाद दिखने वाले सामान्य लक्षण:

1. बुखार
2. सूखी खांसी
3. सांस लेने में तकलीफ और
4. थकान रहना
5. स्वाद एवं सुगंध का गायब हो जाना