मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के निकुंभ सेमरी गांव में थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए मोबिल के गैलेन में 1000 हजार लीटर देशी शराब बरामद किया वही मौके से शराब धंधेबाज की कार और बाइक बरामद किया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में निकुंभ सेमरी गांव में छापेमारी करते हुए मोबिल के गैलेन में भरा एक हजार लीटर बरामद किया गया। वहीं मौके से मारूति कार और बाइक बरामद किया गया। वहीं जमादार अजय कुमार सिंह भाग रहें शराब धंधेबाज को पकड़ने के दौरान गिर घायल हो गए और शराब धंधेबाज फरार हो गया। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है कि शराब कहां से लायी गयी हैं और कहां ले जायी जा रही थी। जप्त कार और बाइक को शराब से भरें गैलनो के साथ थाना परिसर लाया गया जहां मौके पर पहुंचे मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने जांच पड़ताल की और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग