एकमा (सारण)। थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान एकमा के शिवपुरी मुहल्ला स्थित छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर शराब पीकर हंगामा कर रहे सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सहदौली गांव निवासी अनुज मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर एकमा पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुवन गांव में छापेमारी कर एक अर्से से फरार चल रहे वारंटी अमन महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ व चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग