छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, रूप नारायण मेहता प्रदेश मंत्री सह प्रभारी बूथ सशक्तिकरणअभियान, विनय कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति, रामदयाल शर्मा जिलाध्यक्ष, ज्ञानचंद मांझी पूर्व विधायक गरखा, अरविन्द सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर सह प्रभारी महाराजगंज लोकसभा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता ने अपने सम्बोधन में भाजपा सरल ऐप्प को सभी कार्यकर्त्ताओं को डाऊनलोड करने का आह्वान किया। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पन्ना प्रमुख, बूथ कमिटी, अल्पकालिक विस्तारक, बनाने पर जोर दिया। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में केन्द्र सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की चर्चा की तथा सभी कार्यकर्त्ताओं से इसका प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। अपना बूथ सबसे मजबूत पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को बताया। भाजपा कार्यकर्त्ताओं में बजरंगबली सा तेज है उनके बदौलत हीं हम 2024 का लोकसभा तथा 2025 का विधानसभा का चुनाव सभी सीटों पर जीतेंगे। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा राष्ट्रपति के अभिभाषण को सभी शक्तिकेन्द्रों पर सुनाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग