छपरा (सारण)। पूर्व विधायक व कांग्रेस के लोकप्रिय नेता बुद्धन प्रसाद यादव की हृदय गति रुकने से पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया। इसकी खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। क्षेत्र के शोकाकुल लोगों ने कहा कि मृदुलभाषी जननेता पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है। एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने पटना पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एकमा विधायक श्रीकांत यादव, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, शिक्षाविद भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, हरेराम सिंह, प्रो. अजित कुमार सिंह, ललितेश्वर नाथ तिवारी, राधव पांडेय, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, एनपी सिंह कुन्दन, अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह धूमल, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, अवधेश यादव, जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, अरविन्द कुमार, मुनिल राम, रामदेव सिंह, विनय कुमार सिंह, कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, व्रजेन्द्र कुमार सिंह भवानी मुन्ना, दीपक राज, स्वेता रानी, पृथ्वीनाथ शर्मा, डॉ. रामजी तिवारी, कृष्ण कुमार, सुग्रीव सिंह, हरेराम यादव आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग