मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मठिया गांव में झूठी गवाही नहीं देने पर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया। मामले में महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में हुआ। घायल मठिया गांव निवासी रामावती देवी पति ब्रह्म पांडेय ने इलाज के उपरांत थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करा न्याय की मांग की है। मामले में महिला ने बताया कि उसके पति परिवार के भरण पोषण के लिए दूसरे राज्य में रहते हैं और वह गांव में अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ रहती है उसके देवर शम्भू पांडेय गांव के ही कुछ लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें गवाह के रूप में मेरा नाम दिए हैं जबकि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है इसके बावजूद मुझे जबरन झूठी गवाही देने के लिए दबाब बना रहे हैं जबकि मैं बोली कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसी में मना करने पर मारपीट की गयी। जिसमें वह घायल हो गई। मौके पर आस पास के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बच पायी। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग