राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बलडिहां के शिक्षक कपिलदेव राम अब नहीं रहे। उनका पीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। कोपा निवासी 40 वर्षीय मृत शिक्षक अपने पीछे पत्नी को छोड़ ग ए हैं। उनके निधन पर प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने उनके आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों में शिक्षक नेता डॉ राजेश यादव,शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह, परशुराम यादव. उमेश कुमार यादव, अम्बदत्त गुंजन अखिलेश्वर पांडेय, धीरज तिवारी विजय कुमार साह, अविनाश तिवारी, संजय पांडेय, संजय कुमार राय, मणीन्द्र कुमार पांडेय, उमेश कुमार सिंह उत्तम साह, रामजी तिवारी विद्यार्थी, बसंत कुमार प्रसाद, सुरेंद्र राम, राजेश कुमार, प्रशांत कुमार पांडेय, जितेन्द्र मिश्र. सहित दर्जनों अन्य शिक्षक भी शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग