राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत के मुखिया,वार्ड सदस्य ने ताला बंदी कर घेराव किया।तालाबंदी कर अफौर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश राय तथा डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शशिकांत कुमार ने बताया की लगभत आठ माह से पंचायत में मनरेगा से सबंधित विभिन्न योजना से कार्य हुआ है लेकिन विभागीय लापरवाही के वजह से अब तक पेमेंट नहीं कराया गया है जिसके वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।वहीं इस तालाबंदी में भीम कुमार मांझी,अतुल श्रीवास्तव,मुकेश मांझी,बलिराम सिंह, रविशंकर सिंह,विकेश कुमार सिंह,धनंजय कुमार,अजय राम, लक्की राम,तारकेश्वर राम आदि लोग मौजूद थे।वहीं इस संबंध में मनरेगा पीओ एजाज हसन ने बताया की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।मौखिक शिकायत मिली है जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग