- पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज भागने में रहा सफल।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने तीन पीस अंग्रेजी ब्रांडडे शराब को जब्त कर लिया। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मामला थाना क्षेत्र के मरीचा झारखंड मोड़ का है।एस.आई उदय कुमार प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली की झारखंड मोड़ स्थित पूर्व का शराब कारोबारी लव कुमार सिंह अपने घर पर अंग्रेजी शराब की खरीद- विक्री कर रहे है।उक्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई। मगर पुलिस गाड़ी को देख अंधेरे का फायदा उठाकर धंधेबाज भागने में सफल रहा। इस दौरान तलाशी के क्रम में घर के आगे झाड़ी में छुपाकर कर रखे 750 एमएल के तीन पीस मैकडोयल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस धंधेबाज की गिरफ्तारी में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग