- बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाइक स्वामियों में आक्रोश।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बारात में शामिल होने आए व्यक्ति की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका का है। पीड़ित बाइक स्वामी रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अवधकिशोर तिवारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि अपने गांव से आई बारात में शामिल होने के लिये मेढुका आया था। जहाँ दरबाजे पर बाइक खड़ी कर खाना खाने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।इधर बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग