राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग- अलग जगहों से 75 लीटर देशी शराब एवं 05 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एएसआई विजेंद्र नारायण के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है की छापेमारी के दौरान चेतन छपरा से नंदजी राय को घर के पास छुपाकर रखे 35 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वही कन्हौली मनोहर के संजय प्रसाद को 20 लीटर देशी शराब और 180 एमएल के पांच पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि कन्हौली मनोहर के ही चंदन चौधरी को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग