- छात्रा की मौत पर विद्यालय में किया गया शोकसभा का आयोजन।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत तार की चपेट में आने से आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी नंदलाल टोले का है। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जाती है। मृत छात्रा रामनाथ राम की पुत्री चंचल कुमारी बताई जाती है। जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदलाल टोले की आठवीं कक्षा की छात्रा है। इधर छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर विद्यालय परिवार काफी मर्माहत दिखा। उक्त छात्रा की मौत पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने शनिवार को चेतना सत्र के दौरान दो मिनट का मौन धारण करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही विद्यालय का शैक्षणिक कार्यक्रम भी एक दिन के लिये स्थगित कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त छात्रा शाम में छत से कपड़ा उतारने के लिये गई थी। जहाँ विधुत स्पर्शाघात से उसकी मौत हो गई। इधर घटना को लेकर परिजनों में भी शोक की लहर व्यपात है। वही आसपड़ोस के लोग भी घटना से काफी दुःखीत है।
फोटो(छात्रा की मौत पर शोक व्यक्त करते छात्र और शिक्षक)।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि