राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन सख्त दिख रहा है। जिला खान निरीक्षक अंजनी कुमार ने मशरक प्रखंड कार्यालय के सामने छपरा मशरक महम्दपुर एस एच 90 पर 5 ओवरलोड बालू लदे ट्रक को जब्त किया है। जब्त ट्रक में बालू लदा था। वहीं मौके से 4 चालक को भी गिरफ्तार किया गया। सभी 5 ट्रकों और 4 चालक को मशरक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बालू लदे ट्रकों पर 1271700 रूपया जुर्माना लगाया गया। बताया जाता है ओवरलोड बालू लदे वाहनों के परिवहन को लेकर लगातार शिकायत मिलने पर एसपी डा. गौरव मंगला के सख्त निर्देश पर करवाई की गई है। हालांकि, प्रशासन द्वारा इन दिनों लगातार ओवरलोड ट्रक को जब्त किया जा रहा है लेकिन ओवरलोड ट्रक का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग