राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना के हाजत में बंद कैदी के चकमा देकर फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। चौकीदार अर्जुन मांझी ने बताया कि वह सिरसा जलालपुर का रहने वाला है और मशरक थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। वह ड्यूटी पर तैनात था। हाजत में 7 कैदी बंद थे। इसी दौरान एक कैदी काफी जोर जोर से चिल्लाने लगा। बोला कि पेट दर्द कर रहा है। इलाज के लिए हाजत से बाहर निकालते ही वह चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने वाला कैदी पूर्वी चम्पारण के केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी अवनीश कुमार, पिता स्व जयलाल राय है। जो मशरक थाना में दर्ज कांड संख्या 102/23 में नामजद अभियुक्त हैं। उसे ओवरलोड बालू लदे ट्रक के साथ जिला खान निरीक्षक के द्वारा गिरफ्तार कर थाना पुलिस के हवाले किया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग