राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करंट लगने से अचेत 15 वर्षीय लड़के को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर गांव निवासी मंटू कुमार उम्र 15 पिता झगरू राय के रूप में हुई। चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित करते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घर के अंदर ही स्वीच लगा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से अचेत हो गया। जिसे इलाज के लिए निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग