राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फरीदपुरा में पूर्व के विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया है। इस संबंध में घायल फरीदपुरा निवासी सर्वेश शर्मा ने अपने ही गांव के तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मंजन कुमार, कुंदन कुमार व उपेन्द्र कुमार को आरोपित किया गया है। पीड़ित का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर उक्त लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर पेट में चाकू मारकर घायल कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग