राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। आकुचक गांव के एक बगीचे में पुआल में छिपाकर रखे 204 बोतल अंग्रेजी शराब तरैया पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत गुप्त सूचना पर उक्त बगीचे में छापेमारी की गई तो पुआल में छिपाकर तीन प्लास्टिक का बोरा रखा हुआ था। जिसमें 204 बोतल बरामद हुआ है। जिसकी जब्ती सूची बनाते हुए स्थल से फरार दो धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग