राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों के अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दोनों किशोरियों के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में एक अपहृता के परिजन के द्वारा बताया गया है कि उसकी पुत्री घर से हाजीपुर गई थी। जिसका अपहरण सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजलपुर निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र निरंजन सिंह ने कर लिया गया है। निरंजन सिंह शादीशुदा है। उसको चार बच्चे भी हैं। इस संबंध में जब मेरी पत्नी निरंजन सिंह के घर पहुंच जानकारी के लिए पूछी तो निरंजन सिंह, नागेश्वर सिंह व उनकी पत्नी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। वहीं दूसरी प्राथमिकी अपहृत किशोरी के मां के द्वारा कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग