राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के ब्लॉक रोड में भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा नेता विभूति नारायण तिवारी ने कहा कि त्रेतायुग से ही होली की परंपरा चली आ रही है। होली का त्योहार आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, भाजपा के एकमा विधान सभा क्षेत्र के संयोजक जितेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप सिंह पप्पू, अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी, विभूति नारायण तिवारी, बंटी ओझा, बलवंत सिंह, विक्की सावन आदि मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग