शादी का झांसा दे प्रेमिका का करता रहा यौन शोषण, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी एक लड़की का प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा अंततः शादी करने से इनकार कर दिया तो खैरा थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर बुधवार के दिन जेल भेज दिया गया। मिली सूचना अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी लड़की ने खैरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर सूचित किया कि मेरा प्रेमी शादी की झांसा देकर मेरा यौन शोषण करते रहा और अब शादी करने से इनकार कर रहा है । बताते चलें कि इन लोगों का प्रेम परवान करीब 1 वर्ष पहले पहाड़पुर गांव में ही शादी में आए युवक के साथ चढ़ा था जो 4 अगस्त को लड़के के द्वारा शादी करने से इनकार करने पर खत्म हो गया। उक्त लड़का अवतार नगर थाना क्षेत्र के धर्मबागी गांव निवासी गोपाल राय का पुत्र विपिन कुमार बताया जाता है जो 3 अगस्त को भी अपनी प्रेमिका के घर आया था तथा 4 अगस्त को शादी करने के लिए कहा गया तो उसने साफ-साफ इंकार कर दिया। जिससे उसे प्रेमिका के घर वालों ने खैरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा लड़की को मेडिकल चेकअप एवं 164 के बयान के लिए भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग