राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव में अपने दरवाजे पर टहल रहे एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जख्मी युवक फरीदपुरा गांव निवासी सर्वेश शर्मा द्वारा पटना समाधान हॉस्पिटल में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही भंजन कुमार, कुंदन कुमार, और उपेंद्र कुमार, को आरोपित किया गया है। युवक का आरोप है कि वह अपने दरवाजे पर टहल रहा था उसी समय तीनों व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर आएं और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली का विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए, तब तक वे लोग भाग निकले। जख्मी अवस्था में युवक को रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल एवं सदर अस्पताल से भी पटना रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन युवक को इलाज के लिए पटना के समाधान हॉस्पिटल लेकर चले आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग