राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा।प्रखंड क्षेत्र के पेनशर समाज कार्यालय नगरा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पेंशनर समाज के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईयां दी।साथ ही अपने अपने क्षेत्र में शांति पूर्ण रूप से भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। इस अवसर पर रामजन्म प्रसाद,मेवा प्रसाद विमल, नूरशमद मियां, चंद्र प्रकाश भक्त, रामजन्म सिंह, अंबिका महतो, विश्वनाथ साह, राजेश्वर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग