राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विरासत बचाओ-नमन यात्रा “ के क्रम में छपरा से सिवान जाने के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ मांझी विधान सभा क्षेत्र के कोपा व दाउदपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के द्वारा फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने लोगों से बिहार की दशा व दिशा बदलने तथा विरासत को बचाने के लिए पूरी तरह से एकजुट होने की अपील की। मौके पर ओमप्रकाश कुशवाहा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सरपंच अनिल सिंह, राज कुमार राय, श्यामसुंदर सिंह, राज कुमार सिंह, आनंद जी, तारकेश्वर सिंह, पंकज सिन्हा, विनोद मांझी, पवन राम, छोटेलाल राम, विश्वकर्मा शर्मा, किशन कुशवाहा, राजा खान, बुलबुल गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, जितेंद्र प्रसाद, सलीम मियां, उमेश सिंह, भोला राम, मनोज कुमार दास, अमरेंद्र प्रसाद, विद्यापति प्रसाद, स्वामीनाथ प्रसाद आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग