राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वैश्य समाज, व एवी संगिनी कल्ब के तत्वावधान में होली तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता नूतन देवी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन के आचार्य अतिदेवानंद महाराज तथा जिला परिषद् के अध्यक्ष थे। इस होली मिलन समारोह में सामाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिला, बुद्धिजिवि और समाज सेवियों ने हिस्सा लिया। जिसमें समुदाय के सर्वांगीण विकास को लेकर भी चर्चा हुई। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। साथ ही मीठे पकवान का आनंद उठाया। मौके पर अभिनेत्री वैष्णवी, नूतन देवी, डॉ किरण सिंह, अनू सिंह, डॉ शर्मिला आनंद, आकृति सुधाकर, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, हैपी श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, आरती सहनी, रीमा गुप्ता, आनन्द वर्मा, कृष्ण कुमार वैष्णवी, झरीमन राय, , विजय कुमार, विनोद सिंह, आदित्य अग्रवाल, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग