राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में नहर में बारात से भरी स्कॉर्पियों नहर में पलट गई। जिसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बारात में शामिल स्कॉर्पियों पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव से चालीस आरडी गांव में आया था। वही जहां घटना हुई वहां नहर सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से लगातार दुर्घटना हो रही है। स्कॉर्पियों के नहर में पलटते ही अफरा तफरी मच गया। चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने बारातियों को बाहर निकाल और घायलों को निजी क्लीनिक में इलाज कराया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग