राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। परसा- शीतलपुर पथ स्थित एक लाइन होटल से चोरी कर ले जा रहे ट्रक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा शीतलपुर पथ पर लाइन होटल पर चाय पी रहे चालक को चौदह चक्का ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया। ट्रक गया से चोरी कर चालक खपाने के लिए ले जा रहा था। इसी बीच ट्रक मालिक के द्वारा गया पुलिस को गाड़ी चोरी की सूचना दी गई। जिस पर वहां की पुलिस गाड़ी का पीछा कर रही थी। इसी बीच पुलिस को शीतलपुर के रास्ते सिवान की ओर गाड़ी ले जाने की जानकारी मिली। जिस पर दरियापुर पुलिस को बताया गया। पुलिस ने लाइन होटल पर खड़े गाड़ी पर संदेह होने पर पहचान कराई। गिरफ्तार चालक सिवान जिले के बसंतपुर निवासी सोशिला सिंह के रूप में हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग