राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 36 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नसीरा व जैतपुर गांव में पुलिस से चोरी-छिपे शराब का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नसीरा गांव में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला मालती देवी व जैतपुर गांव के बिनोद साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग