राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुर फरीदन गांव से एक ही परिवार के पिता-पुत्र सहित चार वारंटियों को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। आरोपी हरपुर फरीदन गांव के सिकन्दर सहनी और उसके पुत्र हरी सहनी, शैलेश सहनी व मुन्ना सहनी है। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि छपरा न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए चारो वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग