राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। सिटी रिपोर्टर| रिविलगंज प्रखंड बीडीसी की बैठक मोहब्बत परसा पंचायत भवन में सोमवार को प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के बीच सात निश्चय, बिजली, स्वास्थ्य, मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएचईडी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पोषाहार वितरण आदि के साथ राजस्व, कृषि, शिक्षा, पीएचईडी, नल-जल, जीविका एवं अन्यान्य कार्यावली पर बहसपूर्ण चर्चा हुई। मोहब्बत परसा की बीडीसी एवं खैरवार की मुखिया द्वारा मनरेगा पीटीए एवं पीआरएस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया गया तथा लापरवाही करने की शिकायत की गई। कहा कि मनरेगा मजदूरों को मांगने पर भी काम नहीं मिल रहा है। जिससे मजदूरो को काफी पड़ेशानी उठानी पड़ रही है। जिसपर प्रमुख डॉ राहुल राज ने मनरेगा पदाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। प्रमुख डॉ राहुल राज ने कहा कि सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी जनता एवं जनप्रतिनिधियों के समस्याओं को सुनें और सार्थक प्रयास कर निराकरण करना प्राथमिकता में शामिल करें। जिससे सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो तथा जनता का कल्याण हो। डॉ राहुल राज ने बैठक के बाद आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दर्शन एवं समस्याओं का समाधान किया। वहीं बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाते हुए संबंधित जिले के वरीय पदाधिकारियों से शिकायत करने के लिए प्रस्ताव लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग