- धंधे में प्रयुक्त बाइक भी जब्त।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। एसआई संतोष कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सूचना मिली कि जनता बाजार की ओर से दो युवक बाइक पर शराब लेकर सहाजितपुर की तरफ आ रहे है। जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए मेढुका बाजार पर वाहन जांच शुरू की गई। जहाँ बाइक सवार युवक पुलिस को देख विपरीत दिशा में भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम दीपू कुमार और चंदू कुमार बताया जो जनता बाजार थाना क्षेत्र के बसही निवासी है।तलाशी के क्रम में बाइक के हैंडल में टंगे झोले से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग