संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घटना कन्हौली मनोहर हरपुर पुल के समीप की बताई जाती है। घायलों की पहचान भिठ्ठी बाजार निवासी संतोष कुमार गुप्ता एवं रितिक कुमार के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति में होने से दोनों बाइक में टक्कर हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्धारित से तेज गति से वाहनों का परिचालन किया जाता है। जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। जिससे आये दिन लोगो को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।बावजूद इसके वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नही लग रहा है।
फोटो(इलाजरत घायल)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग