संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सारण जिला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, सिवान भाजपा के जिला प्रभारी एवं पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहण करने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रंजीत कुमार सिंह को सारण जिला भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है इससे आम कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनन्द शंकर ने रंजीत सिंह के मनोनयन पर ख़ुशी जताते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी एवं प्रदेश के सभी नेताओं का धन्यवाद किया साथ ही आनन्द शंकर ने कहा कि रंजीत जी के जिलाध्यक्ष बनने से अब आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में पार्टी जिले में नया मानदण्ड स्थापित करेगी। बधाई देने वालों में ई. विकास सिंह, बनियापुर उत्तरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ओझा उर्फ नन्हे ओझा, धर्मेन्द्र कुमार पटेल सहित र्दजनो है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग