- दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करा एक दर्जन से अधिक लोगों को किया नामजद।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गए।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा माली टोले का है।दोनों पक्षो द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी अमित कुमार भगत ने दर्ज कराई है।जिसमें पट्टीदारी के वीरेंद्र भगत,रीता देवी,रौशन कुमार,चंदा कुमारी सहित दस लोगों पर लाठी-डंडे,रॉड एवं अन्य धारदार हथियार से प्रहार कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी रीता देवी के फर्दबयान पर दर्ज की गई है।जिसमें अमित भगत,ओमप्रकाश भगत,अमरनाथ भगत,हरिओम भगत सहित पांच लोगों को नामजद कर रॉड एवं लाठी-डंडे से हमला कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग