संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। माँ को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में पुत्र ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भुषाव का है। दर्ज प्राथमिकी में बंटी कुमार ने बताया है कि मेरी माँ घर पर थी। तभी विशाल कुमार,कुणाल कुमार, राजकुमार प्रसाद, मोनू कुमार सहित ग्यारह लोग दरबाजे पर पहुँच मेरी माँ को मारपीट कर जख्मी कर दिया।जिनका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग