- बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ससुराल आये व्यक्ति की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भटवलिया का है।पीड़ित सिवान जिले के जी.बी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नौतन निवासी मुकेश कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि बाइक से अपने ससुराल भटवलिया आया था। जहाँ दालान में बाइक खड़ा कर दिया। सुबह देखा तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के बारे में कोई जानकारी नही मिली।बताया जाता है कि बिगत एक महीने में बनियापुर थाना क्षेत्र से दर्जन भर बाइक की चोरी हो चुकी है। जबकि किसी भी मामले में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नही लगा है। ऐसे में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग