राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में स्थित नगर पंचायत एकमा बाजार में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एकमा बाजार के रोहित कुमार, आरती देवी, शशि कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, शुभम कुमार, पुष्पा देवी व सोनी देवी शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा एकमा थाने में नामजद आवेदन दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग