राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाना की पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब बरामद किया है। एकमा थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के रामपुर विन्दालाल गांव में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से धंधेबाज वीरेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उधर गश्ती के दौरान रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने बाल गांव में बाइक सवार परसागढ़ गांव के मुन्ना चौधरी को 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब को बरामद कर बाइक को जप्त कर लिया। पुलिस ने इस दौरान पकवा इनार सराव बाजार से सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरियास गांव के कमर अली, मोहम्मद जिलानी व राकेश ठाकुर को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस चिकित्सीय परीक्षण कराने और आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग