राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के मोतीराजपुर पंचायत के बांगरा गांव में वार्ड नंबर चार में पिछले एक माह से नल जल योजना द्वारा संचालित जल उपलब्ध नहीं हो रहा था। विभिन्न खबरों खबर छपने के बाद आनन- फानन में वार्ड सदस्य और संबंधित कर्मी द्वारा नल जल से जुड़ी समस्या को ठीक करा कर पेयजल मुहैया कर दी है। यहां बताते चले कि वार्ड वासी अर्जुन यादव, पंकज यादव, मेराज आलम, मो. रियाज, महेश राय, पूनम कुमारी, राजेंद्र झा परशुराम राय, सिकंदर राय सहित आदि ने कहा की लगभग एक माह से मनमाने ढंग से नल जल योजना से पेयजल नहीं मिल रहा था। धन्यवाद देते हुए कहा कि खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आकर नल जल से जुड़ी समस्या को ठीक कराकर वार्ड में पेयजल मुहैया करा दिया है, लेकिन वसूली का कोई भी रसीद नहीं दिया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग