राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। वाहन से साइड लेने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें वाहन चालक,मालिक समेत चार लोग घायल हो गया। घायलों में थाना क्षेत्र के मुजौना निवासी वार्ड सदस्य शैलेश राय,साहेब कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील मांझी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटना स्थल पहुंच सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के उपरांत शैलेश राय का गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घायलों से घटना की जनकारी लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग