राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के एक दिब्यांग मजदूर की दिल्ली के करनाल में सीढ़ी से गिर जाने से मौत हो गई। मृतक महम्मदपुर गांव निवासी तबारक हुसैन का 32 वर्षीय पुत्र अनवर अंसारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अनवर दिल्ली के करनाल में जुता फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था। बुधवार की शाम सीढ़ी से उतरने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे सीढ़ी से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। आस पास में मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार की देर रात उसका शव गांव पहुचा। शव पहुचते ही पूरे मुहल्ले में कोहड़ाम मच गया। माता जैतुन बेगम, पिता तबारक हुसैन, दिब्यांग पत्नी मुन्नी बेगम एवं पुत्री मुश्कान एवं रुख्सार खातुन का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग